ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी गिरफ्तार, पटना के खगौल का रहने वाला है दीपक

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री के पुनौराधाम दौरे के दौरान टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवार एक फर्जी एंटी करप्शन पदाधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक प्रसाद पटना का निवासी है और गाड़ी पर फर्जी सरकारी लोगो व बोर्ड लगा था।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI:  मुख्यमंत्री के पुनौरा धाम सीतामढी आगमन के दौरान एनएच 22  टोल टैक्स पटेढा सराय पर पुलिस ने स्कारपियों सवार फर्जी एंटी करप्शन पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की प्राथमिकी कार्यक्रम पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर सिन्हा भगवानपुर ने सराय थाना में दर्ज कराया है। 


दर्ज मामले कहा गया है की माननीय मुख्यमंत्री महोदय के पुनौराधाम सीतामढी आगमन के अवसर पर वीवीआईपी डियुटी में टोल टैक्स पटेढा सराय पर था। इसी दौरान एक उजले रंग का स्कार्पियों रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01PJ/4039 जो टोल प्लाजा के वीआईपी लेन में टोल टैक्स को लेकर बहस कर रहा था जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी। 


स्कार्पियो के शीशा पर पुलिस का लोगों लगा था और एंटी करप्शन फांउडेशन ऑफ इंडिया लिखा हुआ लोगो था। तथा स्कार्पियो के आगे करप्शन फांउडेशन ऑफ इंडिया, डिस्ट्रिक डायरेक्टर (पटना) बिहार , अंडर आईटीए एंड निति आयोग ( भारत सरकार) लिखा हुआ वोर्ड लगा हुआ था। जिसे रोककर उस पर सवार व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दिपक प्रसाद पिता किशोर प्रसाद छोटी खगौल, थाना खगौल जिला पटना निवासी बताया।


उसने कहा कि मैं एंटी करप्शन फांउडेशन ऑफ इंडिया का मेंबर हूं। लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नही दिया गया। ऐसा प्रतीत होता है की दिपक प्रसाद के द्रारा पुलिस के लोगो का फर्जी तरीके से दुरुपयोग करने के लगाया गया है। तत्पश्चात दिपक प्रसाद तथा स्कार्पियों को अग्रिम कारवाई के लिए सराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया ।  थानाध्यक्ष मणीभूषण ने बताया की  मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी गिरफ्तार, पटना के खगौल का रहने वाला है दीपक

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी गिरफ्तार, पटना के खगौल का रहने वाला है दीपक

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी गिरफ्तार, पटना के खगौल का रहने वाला है दीपक

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता