ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

एक अनार दो बीमार: शादी से पहले होने वाले पति ने मांग में भरा सिन्दूर, गुस्साए प्रेमी ने कर दी जमकर धुनाई

JEHANABAD: जहानाबाद में एक अनार दो बीमार की कहानी बुधवार को चरितार्थ हो गई। जहां एक लड़की के होने वाले पति की उस लड़की के प्रेमी ने ही जमकर धुनाई कर दी। दरअसल, शादी तय होने के बाद ल

एक अनार दो बीमार: शादी से पहले होने वाले पति ने मांग में भरा सिन्दूर, गुस्साए प्रेमी ने कर दी जमकर धुनाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में एक अनार दो बीमार की कहानी बुधवार को चरितार्थ हो गई। जहां एक लड़की के होने वाले पति की उस लड़की के प्रेमी ने ही जमकर धुनाई कर दी। दरअसल, शादी तय होने के बाद लड़का अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने गया था। तभी उसने बीच सड़क पर अपनी होने वाली पत्नी की मांग में सिन्दूर भर दिया। यह सब कुछ वहां मौजूद लड़की का प्रेमी देख रहा था।


जैसे ही लड़की के होए वाले पति ने उसकी मांग में सिन्दूर डाला, वहां पहले से खड़े उसके प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के होने वाले पति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में लोगों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित युवक से जब घटना के संबंध में पूछा गया तब उसने बताया कि जिस लड़की से उसकी शादी तय हुई है, उसका नाम सुषमा कुमारी है। जो जहानाबाद के काको थानाक्षेत्र के नोनही गांव की रहने वाली है। 


जबकि उसका नाम राकेश कुमार है और वह गया जिले के बेलागंज थानाक्षेत्र के नीमचक गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि अपनी होने वाली पत्नी से शादी से पहले मिलना और इस दौरान उसकी मांग में सिन्दूर डालना उसे काफी महंगा पड़ गया। यह नजारा लड़की के प्रेमी को बर्दाशत नहीं हुआ। उसने प्रेमिका के होने वाले पति राकेश की जमकर धुनाई कर दी। उसकी इस कदर पिटाई की गयी कि राकेश बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद घायल राकेश को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। 


पीड़ित राकेश ने बताया कि उसकी शादी जहानाबाद जिले के नोनही गांव में तय हुई थी। जहां अपनी होने वाली दुल्हन से वह शादी के पहले मिलने पहुंचा था। इस दौरान लड़की की जिद्द पर उसने उसकी मांग में सिंदूर भरने लगा। लड़की के साथ आए प्रेमी को यह बात नागवार गुजर गई और इसके बाद राकेश कुमार के साथ वह मारपीट करने लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 


उधर लड़की ने बताया कि उसकी शादी राकेश से कई महीने पहले तय हुई थी। पैसे के लेन-देन को लेकर वरपक्ष के लोग शादी से टाल मटोल कर रहे थे। मंगलवार को जब राकेश सुषमा से मिलने पहुंचा तो उसने कोर्ट चलकर शादी करने की बात उसने कही। राकेश ने सड़क पर ही मांग में सिंदूर डाल दिया और ऐसा करने के बाद वह मेरे घर वालों को गाली दे रहा था। इसी बात से गुस्साए मेरे दूर के रिश्तेदार ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद से पिटाई करने वाला युवक मौके से गायब हो गया। इलाके में इस घटना की चर्चा खूब हो रही है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता