ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

CBI से पहले रिया चक्रवर्ती पर ईडी ने कस दिया शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिया के सीए से पूछताछ

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में भले ही अब तक सीबीआई एक्टिव नहीं हुई हो लेकिन प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्र

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में भले ही अब तक सीबीआई एक्टिव नहीं हुई हो लेकिन प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ की है। रिया चक्रवर्ती के सीए को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी इस मामले में पहले ही सुशांत के सीए से पूछताछ कर चुकी है। 


रिया चक्रवर्ती के सीए रितेश शाह को ईडी ने पूछताछ के लिए आज अपने हेडक्वार्टर बुलाया था। रितेश का तकरीबन 11:30 बजे ईडी के अधिकारियों के सामने मौजूद हो गए थे और उनसे लंबी पूछताछ हुई है। दरअसल ईडी उन 15 करोड़ रुपये के लेनदेन के बारे में जांच कर रही है जिसको लेकर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एफआइआर में चर्चा की है। सोमवार को सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर से इस लेन देन के बारे में पूछताछ की थी और अब रितेश शाह से लंबी पूछताछ हुई है। 


रिया चक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट से हुई पूछताछ के मामले में जो जानकारी सूत्रों के हवाले से बाहर आई है उसके मुताबिक रितेश शाह ने ईडी के सामने पैसों के ट्रांजैक्शन को लेकर कई अहम जानकारी साझा की है। ईडी को इस बार सबूत मिले हैं कि सुशांत और रिया की फैमिली के बीच कारोबारी रिश्ते हो गए थे और दोनों के बैंक अकाउंट में कई तरह के ट्रांजैक्शन किए गए हैं। ईडी विव्रडेज रियलिस्टिक के ट्रांजैक्शन के बारे में डिटेल खंगाल रही है। कंपनी के एक निदेशक में रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं। इसके अलावा फ्रंट इंडिया फॉर वर्ल्ड की जानकारी भी मांगी गई है। इस कंपनी में प्रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती डायरेक्टर हैं।

टैग्स