ब्रेकिंग
बिहार में BJP का बड़ा दांव, दो निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पार्टी में शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दो निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पार्टी में शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मातम में बदली शादी की खुशियां: गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत, बारात निकलने से पहले हुई हर्ष फायरिंग

HAJIPUR: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, हर्ष फायरिंग का पुराना प्रचलन रहा है। खासकर शादियों के मौसम में हर्ष फायरिंग की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं।पिछले कुछ दिनों से

मातम में बदली शादी की खुशियां: गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत, बारात निकलने से पहले हुई हर्ष फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, हर्ष फायरिंग का पुराना प्रचलन रहा है। खासकर शादियों के मौसम में हर्ष फायरिंग की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं।पिछले कुछ दिनों से बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला वैशाली के राघोपुर से सामने आया है, जहां हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के चाचा की गोली लगने से मौत हो गई और देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 


दरअसल, राघोपुर के श्रीरामपुर गांव में बुधवार को एक शादी समारोह की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। श्रीरामपुर से श्रवण कुमार की बारात पटना के काला दियारा गांव जाने के लिए तैयार खड़ी थी। बाराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसी दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गई। दूल्हे के चाचा रंजीत भगत डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे, तभी हर्ष फायरिंग में चली गोली उन्हें जाकर लग गई और नाचते नाचते वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


आनन-फानन में परिजन घायल रंजीत भगत को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूल्हे के चाचा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी मातम में बदल गई हालांकि किसी तरह से दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा और किसी तरह से शादी संपन्न कराई गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।