ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग Bihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग

दोस्तों के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने आई लड़कियों ने किया हंगामा, नशे में देख लोग भी रह गये हैरान

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां अपने दोस्तों के साथ द

दोस्तों के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने आई लड़कियों ने किया हंगामा, नशे में देख लोग भी रह गये हैरान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां अपने दोस्तों के साथ दो युवतियां नशे की हालत में पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। जहां हंगामा मचाने लगी। पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।


 नशे में धुत्त हंगामा करती इन लड़कियों पर जब लोगों की नजर पड़ी तो वे भी हैरान रह गये तब सरकार के शराबबंदी पर लोग चर्चा करने लगे। लोग कहते दिखे कि क्या इनके लिए कोई कानून नहीं है? नशे में धुत्त लड़कियों के हंगामे के बाद पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ इक्कट्ठा हो गयी। 


नशे में धुत्त लड़कियां खुद को यूटूबर बता बीच सड़क पर हंगामा करती देखी गयी। इस दौरान लोग दोनों युवतियों के इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखती रही। यह सब होता देख भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। लेकिन उससे पहले दोनों लड़कियां और उसके साथ आए ब्यॉय फ्रेंड वहां से किसी तरह भाग निकला। जब तक पुलिस पहुंची तब तक सभी वहां से नौ दो ग्यारह हो चुके थे। इस दौरान लोगों के बीच यही चर्चा का विषय बना रहा कि क्या इनके लिए कोई कानून नहीं है?