ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...✦पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, पिस्टल-कारतूस, लाखों कैश और विदेशी शराब बरामद✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...✦पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, पिस्टल-कारतूस, लाखों कैश और विदेशी शराब बरामद✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन

बिहार : देवर ने मुक्का मारकर तोड़ी भाभी की नाक, भाई को बेलन से मारती थी

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. एक महिला के देवर ने मुक्का मारकर उसकी नाक तोड़ दी. मामला इतना ही नहीं है. पूरी बात जानकर आप हैरान रह जाए

बिहार : देवर ने मुक्का मारकर तोड़ी भाभी की नाक, भाई को बेलन से मारती थी
First Bihar
4 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. एक महिला के देवर ने मुक्का मारकर उसकी नाक तोड़ दी. मामला इतना ही नहीं है. पूरी बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे.


दरअसल, घायल महिला अपने पति के देर से घर आने की बात पर नाराज थी. गुस्से में उसने अपने पति की बेलन से जमकर पिटाई कर दी थी. पिटाई में महिला का पति लहू लुहान हो गया था. परिजनों ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. इसके बाद ससुराल वालों ने बहु से बदला लेने की सोची. फिर क्या था महिला के सास, ससुर और देवर ने मिलकर पहले तो उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिर देवर ने मुक्का मारकर उसकी नाक ही तोड़ दी. 

बिहार : देवर ने मुक्का मारकर तोड़ी भाभी की नाक, भाई को बेलन से मारती थी



घटना शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र की है. माउर गांव के अंकित कुमार की शादी सुष्मिता कुमारी से हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है. अंकित रात को देर से घर आया तो सुष्मिता उससे लड़ने लगी. उसने पीटकर अंकित को घायल कर दिया. इसके बाद ससुराल के लोगों ने महिला की पिटाई की और उसे घर से निकाल दिया. सुष्मिता 3 महीने की गर्भवती है. अंकित कुमार को पूरी रात ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया. वहीं, सुष्मिता की नाक की हड्डी टूट गई है. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. 


इस संबंध में दोनों पक्ष ने बरबीघा थाना में एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस को दिए आवेदन में सुष्मिता ने बताया है कि उसके पति अंकित कुमार रात को काफी देर से घर पहुंचे. उसने पूछा कि इतनी देर से घर क्यों आते हैं तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू दी.


सुष्मिता ने बताया है कि देवर अभिषेक उर्फ गोपाली सिंह ने नाक की हड्डी तोड़कर उसे जख्मी कर दिया. अन्य देवर सूरज कुमार और छोटू कुमार के साथ ससुर विनोद सिंह और सास रेखा देवी ने भी उसके साथ मारपीट की. उनलोगों ने उसके सारे गहने और पैसे छीन लिए. दहेज के रूप में मोटी रकम और जेवरात लेने के बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता है. मायके से रुपए लाने के लिए कहा जाता है. इसके चलते जब उसने केस दर्ज कराया तो 17 जुलाई 2021 को थाना में समझौता करा दिया गया. इसके बावजूद ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते रहे.


दूसरी ओर सुष्मिता के ससुर विनोद सिंह ने भी बरबीघा थाना में केस दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि उनके भाई की तबीयत खराब हो गई थी. वह बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती थे. उनका बेटा अंकित कुमार चाचा को देखने चला गया और देर रात घर पहुंचा तो उसकी पत्नी सुष्मिता कुमारी ने गाली गलौज करते हुए बेलन से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. ‌उसके चीखने-चिल्लाने पर वोलोग पहुंचे और बचाया. नहीं तो बहू उनके बेटे की हत्या कर देती.

टैग्स