ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

दिल्ली में दोस्त के घर छुपा था किडनी कांड का मुख्य आरोपी, घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित बरियारपुर में महिला सुनीता की दोनों किडनी निकालने के मामले में फरार मुख्य आरोपी सह नर्सिंग होम के संचालक पवन कुमार को पुलिस ने गि

दिल्ली में दोस्त के घर छुपा था किडनी कांड का मुख्य आरोपी, घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित बरियारपुर में महिला सुनीता की दोनों किडनी निकालने के मामले में फरार मुख्य आरोपी सह नर्सिंग होम के संचालक पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन की गिरफ्तारी बरियारपुर से हुई है। उसके घर पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर धर दबोचा। 


गिरफ्तार आरोपी पवन ने बताया कि घटना के बाद तक वह इधर-उधर छुपतता रहा था लेकिन, मामले ने जब तूल पकड़ा त वह भागकर दिल्ली चला गया। दिल्ली में वह अपने दोस्त के घर ठहरा हुआ था जल्द ही भूटान जाने वाला था। भूटान जाने से पहले वह घर के लोगों से मिलने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचा था। जैसे ही इस बात की भनक पुलिस को लगी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


पवन ने पुलिस को बताया है कि सुनीता के ऑपरेशन के दिन डॉ. आरके सिंह, उसका असिस्टेंट पवन और एक और स्टाफ था। जबकि पातेपुर का जितेंद्र उस दिन नहीं आया था। ऑपरेशन के समय पवन कुछ देर के लिए अपने बच्चे को लेने स्कूल गया था। जब आया तब तक ऑपेरशन हो चुका था। पवन के मुताबिक मरीज की तबियत जब बिगड़ने लगी तो वह खुद उसे लेकर उसे PMCH गया था। लेकिन, जब उसे पता लगा की उसकी दोनों किडनी निकल चुकी है तो वह चुपके से वहां से निकल गया। इसके बाद दिल्ली भाग गया था। 


पूरे मामले पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया है कि फिलहाल मामले में मानव अंग तस्करी की बात सामने नहीं आई है। लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। पवन को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता