ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदान

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सिर को धड़ से किया अलग

Bihar Crime News: दरभंगा के जेतुका गांव में 38 वर्षीय विवाहिता प्रमिला देवी की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा जिले के बाजितपुर थाना क्षेत्र के जेतुका गांव में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 38 वर्षीय विवाहिता की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने इतनी निर्ममता दिखाई कि महिला का सिर धड़ से लगभग अलग हो गया।  



घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर बाजितपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



मृतका की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के मौलवी गांव निवासी विकाउ चौधरी की पुत्री प्रमिला देवी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी शादी करीब 20 वर्ष पहले जेतुका गांव निवासी रामसुफल चौपाल से हुई थी। दंपती के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र चेन्नई में रहकर मजदूरी करता है, जबकि छोटा पुत्र घर पर ही रहता है।



मृतका का पति पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और कोई नियमित काम भी नहीं करता था। आरोपी पति आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उस पर काफी कर्ज था। कुछ दिन पहले मृतका के भाई ने कर्ज चुकाने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। वहीं मृतका ने स्वयं भी स्वयं सहायता समूह (ग्रुप लोन) से ऋण लिया था। पुलिस आर्थिक और पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।



पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना धारदार हसुआ (कचिया), टेंगारी तथा एक सफेद शर्ट बरामद की है, जिस पर खून के धब्बे और महिला के बाल लगे मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं हथियारों से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।



घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और तकनीकी टीम को बुलाया। घटनास्थल से विभिन्न नमूने एकत्र किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के कारण और हत्या की परिस्थितियों को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता