ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप

दरभंगा में चाचा ने की भतीचे की हत्या, दरभंगा में ही मक्के के खेत में युवक की हत्या, मोतिहारी में पत्नी के सामने पति की हत्या

DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दरभंगा में मामूली विवाद को लेकर एक कलयुगी चाचा ने भतीजे की हत्या

दरभंगा में चाचा ने की भतीचे की हत्या, दरभंगा में ही मक्के के खेत में युवक की हत्या, मोतिहारी में पत्नी के सामने पति की हत्या
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दरभंगा में मामूली विवाद को लेकर एक कलयुगी चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। वही दरभंगा में ही अपराधियों ने एक युवक को मक्के की खेत में गोलियों से भून डाला। मोतिहारी में पत्नी के सामने ही पति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इन घटनाओं से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


सबसे पहले हम बात दरभंगा की करते हैं जहां रोड पर पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में एक चाचा ने 35 वर्षीय भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला। घटना दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव की है। मृतक की पहचान ब्रह्मपुर पैक्स अध्यक्ष महेश ठाकुर के बेटे चंदन भारद्वाज के रूप में हुई है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जब कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वही पुलिस ने आरोपी चाचा उमेश ठाकुर के घर पर छापेमारी की और दो महिलाओं को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


दरभंगा के ही कुशेश्वरस्थान थाने के तिलकेश्वर ओपी इलाका स्थित मक्के के खेत में अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान झाझा निवासी 40 वर्षीय भरत मुखिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भरत मुखिया डीजल लेकर गांव जा रहा था तभी तेगच्छा के पास मक्के के खेत के पास पहले से अपराधी घात लगाए बैठे थे। जैसे ही भरत वहां से गुजरा हथियारबंद अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


अब बात मोतिहारी की करते है जहां गेहूं की ढुलाई कर रहे 32 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार गम्हरिया गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फुलशरीफ अंसारी पत्नी के साथ साइकिल से गेहूं लेकर जा रहा था। तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी द्वारा शोर मचाए जाने के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।