ब्रेकिंग
2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

'दंगा' से तौबा करेगी बिहार पुलिस, केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की तैयारी

PATNA : बिहार पुलिस अब 'दंगा' से तौबा करने जा रही है। जी हां, बिहार से 'दंगा' शब्द को हटाने की तैयारी है। पुलिस 'दंगा' जैसी शब्द को दूसरे रूप में नामां

'दंगा' से तौबा करेगी बिहार पुलिस, केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की तैयारी
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस अब 'दंगा' से तौबा करने जा रही है। जी हां, बिहार से 'दंगा' शब्द को हटाने की तैयारी है। पुलिस 'दंगा' जैसी शब्द को दूसरे रूप में नामांकित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। बिहार पुलिस के इस प्रस्ताव को राज्य के गृह विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। बीते दिनों गृह विभाग की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने पुलिस और गृह विभाग से संबंधित कई प्वाइंट्स पर भी गाइडलाइन दिए हैं।


बिहार पुलिस के नियमों के मुताबिक अबतक पांच या उससे अधिक व्यक्ति अगर हथियार से लैस होकर मारपीट करते हैं तो यह दंगा की श्रेणी में आता है। यह सार्वजनिक जगह पर हो या किसी निजी स्थान पर दोनों ही सूरत में इसे दंगा कहा जाता है। इस परिस्थिति में आईपीसी की धारा 147, 148, 149 लगायी जाती है।



दरअसल बिहार पुलिस को परेशानी दंगा शब्द से है मारपीट भले ही छोटे समूह में हो लेकिन दंगा जैसे भारी-भरकम शब्द का इस्तेमाल करना पड़ता है। इतना ही नहीं ज्यादातर मामलों में लोग दंगा को सांप्रदायिक हिंसा भी समझ लेते हैं। शायद यही वजह है कि दंगा को दूसरे रूप में नामांकित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने यह प्रस्ताव दिया है। गृह विभाग की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने इसके अलावा कई बिंदुओं पर कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही कुछ मामलों में रिपोर्ट भी तलब की है। बिहार सरकार की तरफ से भेजे जाने वाले इस प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्रालय क्या फैसला लेता है इसका इंतजार होगा लेकिन अगर यह बदलाव हुआ तो 'दंगा' जैसे शब्द के इस्तेमाल में कमी आएगी।

टैग्स