ब्रेकिंग
Bihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचना

दहेज में कार नहीं मिली तब कर दी विवाहिता की हत्या, फरार ससुराल वालों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

NAWADA: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नवादा जिले का है जहां फोर व्हीलर की मांग को

दहेज में कार नहीं मिली तब कर दी विवाहिता की हत्या, फरार ससुराल वालों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नवादा जिले का है जहां फोर व्हीलर की मांग को लेकर दहेज दानवों ने एक विवाहिता की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना काशीचक थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।  


मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। जिसके पति केशव कुमार रांची में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। सवा साल पहले शिवानी की शादी केशव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले और दहेज को लेकर दबाव बनाने लगे। अक्सर ससुरालवाले शिवानी से कार की मांग करते थे।


17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन भी ससुरालवालों ने फोर व्हीलर की मांग शिवानी के मायके वालों से की। जब फोर व्हीलर की मांग पूरी नहीं हुई तब दहेजलोभियों ने बीती रात रस्सी से गला दबाकर शिवानी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले फरार हो गये। 


मृतका के  परिजनों ने मृतक की सास, ससुर, देवर और पति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता