ब्रेकिंग
Bihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचना

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े दो लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 2 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना नगर थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास की

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े दो लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 2 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना नगर थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामल की छानबीन कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि भीड़-भाड़ वाले स्टेट बैंक की कृषि शाखा के पास अपराधियों ने गोविंदपुर के बकसोती सीएसपी संचालक अतुल कुमार से 2 लाख 2 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़ित युवक इस दौरान चिखता और चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। 


पीड़ित युवक की पहचान महेशडीहा गांव के निवासी अरविंद कुमार के पुत्र अतुल कुमार के रूप में की गई है। अतुल ने बताया कि वह नवादा के भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा से कैश निकालकर गोविंदपुर जाने की तैयारी में था तभी दो की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिए।


पीड़त ने बताया कि इस घटना को आस-पास के कई लोगों ने भी देखा लेकिन किसी ने उसकी मदद ही की और अपराधी इस दौरान आराम से रुपये लूटकर चलते बने। नगर थाना पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली। तब मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता