ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीतेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIRतेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केसरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीतेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIRतेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केसरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी

सहरसा में क्राइम कंट्रोल को लेकर बड़ा एक्शन, जिला-थाना बदर किए गए 11 बदमाश

SAHARSA: जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सहरसा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 11 बदमाशों को जिला और थाना बदर

सहरसा में क्राइम कंट्रोल को लेकर बड़ा एक्शन, जिला-थाना बदर किए गए 11 बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA:  जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सहरसा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 11 बदमाशों को जिला और थाना बदर करने का आदेश जारी किया है। अपने आदेश में डीएम ने कहा है कि इन लोगों की आपराधिक गतिविधियों के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।


सहरसा एसपी की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी ने 11 आपराधिक प्रवृति के लोगों को जिला और थाना बदर करने का आदेश दिया है। अपने आदेश में उन्होंने कहा कि ये सभी लोग कोर्ट से जमानत पर बाहर आए हैं, जो संज्ञेय अपराध में संलिप्त रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। जिले में इनके कारण विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। 


जिला या थाना बदर किये गये संबंधित थाना में सदेह उपस्थित होकर प्रत्येक दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जिन 11 अपराधियों को थाना और जिला बदर किया गया है उसमें, त्रिपाल राम उर्फ कृपाल, अभिनंदन कुमार उर्फ अभय कुमार,अबुबकर उर्फ सोनू, राजदीप चौधरी, पुत्र चंदन यादव, मिथिलेश कुमार, अभिमन्यु शर्मा उर्फ मन्नू शर्मा, रंजीत चौधरी,बिजली यादव, चंदन चौधरी गुंजन कुमार शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता