ब्रेकिंग
सरकारी शिक्षक के बेटे को किन्नर से हुआ प्यार, परिवार और समाज की परवाह छोड़ रचाई शादीBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकतासरकारी शिक्षक के बेटे को किन्नर से हुआ प्यार, परिवार और समाज की परवाह छोड़ रचाई शादीBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता

कोर्ट में घंटों चला हसबैंड-वाइफ का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने साथ चलने को कहा तो भाग खड़ा हुआ इंजीनियर पति

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बेहद रोचक मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक मामले में बेगूसराय कोर्ट में पेशी करने पहुचें पति - पत्नी आपस में भीड़ गए। इन दोनों ने कोर्ट परिस

कोर्ट में घंटों चला हसबैंड-वाइफ का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने साथ चलने को कहा तो भाग खड़ा हुआ इंजीनियर पति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बेहद रोचक मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक मामले में बेगूसराय कोर्ट में पेशी करने पहुचें पति - पत्नी आपस में भीड़ गए। इन दोनों ने कोर्ट परिसर में ही तू - तू- मै- मै करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी से परेशान होकर पति भागकर फिर कोर्ट परिसर पहुंच गया है। 


दरअसल, बरौनी रिफाइनरी के जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित जगत कुमार दहेज उत्पीड़न के मामले में न्यायालय में जमानत कराने आए थे। इस मामले में न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गई। इसी बीच उनकी पत्नी न्यायालय पहुंच गई और अपने पति के साथ जाने की जिद करने लगी। लेकिन ,पति जगत कुमार उसे साथ ले जाने से साफ इंकार कर दिया। इसी बात पर उसकी पत्नी ने कोर्ट परिसर ने अंदर ही उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। पत्नी अपने पति जगत कुमार को न्यायालय से नहीं जाने दे रही थी। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद आरोपित जगत कुमार को न्यायालय से बाहर निकाला गया।


लेकिन, इसके बाद भी  जगत कुमार की पत्नी उसके पीछे लग गई।  जिसके बाद  जगत कुमार दौडते हुए घर की तरफ भागने लगे, तभी उनकी पत्नी ने   चोर चोर का हल्ला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उपस्थित पुलिसकर्मी ने उसके पति को पकड़ना चाहा। इसके बाद अपनी पत्नी से परेशान पति जगत कुमार  पुनः न्यायालय आ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मी पूरे मामले की जानकारी होने के बाद पुनः वापस लौट गये।


इस दौरान मौके पर उपस्थित महिला थाना पुलिस ने उनकी पत्नी को काफी समझाया - बुझाया। इसी बीच मौका देखकर पति जगत कुमार न्यायालय से निकल गया जिसके बाद मामला शांत हुआ। आपको बता दें कि, रिफाइनरी कर्मी जगत कुमार की शादी 2016 में हुई थी। इसके बाद 2021 में पत्नी ने उनपर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। अब इसी मामले में आज न्यायालय से जगत कुमार को जमानत मिली थी। जिसके बाद यह पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता