ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

Bihar News: खतरनाक स्टंट करने के दौरान दो लड़कों की दर्दनाक मौत, रील बनाने के चक्कर में गई जान

Bihar News: देशभर में रील का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में अबतक कितने ही लोगों की जान जा चुकी है बावजूद इसके वायरल होने के लिए युवा कुछ भी करने को तैया

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: देशभर में रील का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में अबतक कितने ही लोगों की जान जा चुकी है बावजूद इसके वायरल होने के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं हालांकि कभी कभी इसमें जान भी गंवानी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला छपरा से आया है।


दरअसल, छपरा में खतरनाक स्टंट कर रील बनाते वक्त दो लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना छपरा-सोनपुर रेलखंड के बीच गोल्डनगंज स्टेशन से पश्चिम बलिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में घटी है। मुफस्सिल पुलिस और रेल सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद है। 


पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है जबकि दूसरे शव की हालत इतनी खराब है कि उसे इधर-उधर से इकट्ठा किया जा रहा है। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया की शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। दोनों लड़कों के मोबाइल को तलाश किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता