ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

छात्रा के साथ शिक्षक ने किया गंदा काम, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

NALANDA: स्कूली छात्रा के साथ एक शिक्षक ने गंदा काम किया जिसके बाद पुलिस ने उक्त शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामला नालंदा के बिहारशरीफ स्थित सदर मेमोरियल स्कूल की है जहां सैयद

छात्रा के साथ शिक्षक ने किया गंदा काम, चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: स्कूली छात्रा के साथ एक शिक्षक ने गंदा काम किया जिसके बाद पुलिस ने उक्त शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामला नालंदा के बिहारशरीफ स्थित सदर मेमोरियल स्कूल की है जहां सैयद शाहनवाज अख्तर नामक शिक्षक पर छात्रा ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि गलत नियत से शिक्षक उसे बड़ी पहाड़ी स्थित हिरण्य पर्वत पर ले गये और गलत काम करने की कोशिश की।  


पीड़िता रहुई थाना क्षेत्र की रहने वाली है उसने बिहार थाना में उक्त शिक्षक के खिलाफ 25 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया था कि सदर मेमोरियल स्कूल के भूगोल विषय के शिक्षक सैयद शाहनवाज अख्तर करीब 1 माह पूर्व से उसके साथ चैटिंग करता आ रहा था। जब वह स्कूल में कॉपी लेने के लिए गयी तो उसे बहला-फुसलाकर लहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी हिरण्य पर्वत पर ले गये और उसके साथ गंदा काम करने लगे। जिसके बाद वहां से भाग कर छात्रा ने थाने में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया। 


मामला थाने में दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को धर दबोचा। पीड़िता ने हिम्मत से काम लिया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया इसी का नतीजा है कि आरोपी सैयद शाहनवाज अख्तर अब सलाखों के पीछे है।