ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा

जमुई जिले के चकाई बाजार में दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर 5 लाख रुपये की चोरी हुई। कटिहार के चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में चोरी का खुलासा कर एक आरोपी सिद्धार्थ कुमार को गिरफ्तार कर लिया और कैश भी बरामद..

bihar
चोर गिरोह का खुलासा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: कटिहार से आए एक चोर गिरोह ने जमुई जिले के चकाई बाजार में दिनदहाड़े डिक्की तोड़कर 5 लाख रुपये की चोरी की, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने मात्र एक घंटे में इस बड़ी वारदात का पर्दाफाश कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उरवा गांव के व्यवसायी रोहित राय ने शुक्रवार को स्थानीय एसबीआई शाखा से पांच लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने राशि को पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ बैग में रखा और अपनी बाइक की डिक्की में बंद कर बाजार में सब्जी खरीदने चले गए। 


इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने डिक्की का लॉक तोड़ा और बैग लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। उसकी पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। 


गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार जिले के रौतारा निवासी सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी की गई पूरी राशि, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और एक झोला बरामद हुआ है, जिसमें कपड़े भी थे। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य कपड़े बदलकर लोगों को भ्रमित करते हैं। इसके अलावा, चोरी की घटना में प्रयुक्त काली रंग की अपाची बाइक भी बरामद की गई है, जो मुरलीगंज क्षेत्र से पहले ही चोरी की गई थी।


एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार ने बताया कि यह एक नया चोर गिरोह है जो अंतरजिला स्तर पर वारदात को अंजाम देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी और तेजी से की गई कार्रवाई के कारण इस बड़ी वारदात का जल्द खुलासा हो सका। गिरोह काफी शातिर है, वारदात के बाद कपड़े बदलकर पहचान छुपाते हैं। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, दूसरा जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता