ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

चाय पी रहे व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में

चाय पी रहे व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। 


आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल सेंटर रेफर किया है। 


घायल व्यक्ति की पहचान कंगोपी पंचायत क्षेत्र संख्या 24 के बीडीसी सदस्य गयासुद्दीन खान के रुप में हुई है। घटना मीरगंज के सबैया मोड़ के पास हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गयासुद्दीन चाय पी रहे थे तभी इसी दौरान अज्ञात अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।    


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें