ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

10 घंटे की पूछताछ में रिया से CBI ने यह सवाल पूछे, आज जारी रह सकता है सिलसिला

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की तह में जाने को प्रयासरत सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे तक पूछताछ की। शुक्रवार को सीबीआई की पूछताछ में रिया चक्रवर्त

10 घंटे की पूछताछ में रिया से CBI ने यह सवाल पूछे, आज जारी रह सकता है सिलसिला
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की तह में जाने को प्रयासरत सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे तक पूछताछ की। शुक्रवार को सीबीआई की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती के पसीने छूट गए। तीखे सवालों का रिया ने जवाब क्या दिया फिलहाल यह जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन आज एक बार फिर से सीबीआई रिया से पूछताछ जारी रख सकती है। रिया चक्रवर्ती को सीबीआई फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है। 


इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने 10 घंटे की पूछताछ में रिया से कई तीखे सवाल किए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केस सीबीआई ने रिया से क्या-क्या सवाल की है आइए जानते हैं। 

सुशांत से कैसे हुई मुलाकात?

कब सुशांत संग लिवइन में रहना शुरू किया?

यूरोप ट्रिप के दौरान क्या हुआ?

सुशांत की फैमिली संग रिश्ते ठीक क्यों नहीं थे?

क्या कभी सुशांत को ओवरडोज दिया?

क्या आप सुशांत के लिए दवाइयां खरीदती थीं और उन्हें देती थीं?

क्या सुशांत के साथ डॉक्टर के पास गईं?

आखिर 8 जून को क्या हुआ था?

क्या 8 जून से 14 जून के दौरान सुशांत से बात की थी?

क्या 8 से 13 जून के बीच सिद्धार्थ, नीरज या दीपेश के संपर्क में थी?

अपने और सुशांत के रिलेशन के बारे में बताइए?


मुंबई में सुशांत केस की जांच के लिए पहुंची सीबीआई की तीन टीमों ने अलग-अलग लोगों से पूछताछ की। पहली टीम ने नीरज, सिद्धार्थ और सैमुअल मिरांडा से पूछताछ की। वहीं दूसरी टीम रिया से पूछताछ करती रही, तीसरी टीम ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से पूछताछ की। माना जा रहा है कि सीबीआई ने ना केवल सुशांत सिंह राजपूत बल्कि रिया कब ड्रग्स कनेक्शन और पैसों के लेनदेन के अलावे यूरोप टूर और फैमिली को लेकर कई तरह के सवाल भी किए हैं।।रिया चक्रवर्ती में सीबीआई की पूछताछ में शामिल होने के पहले एक चैनल को इंटरव्यू दिया था जिसे भी सीबीआई की टीम ने बड़े ही ध्यान से देखा है। सीबीआई इंटरव्यू के बिंदुओं को मार्क कर उनसे पूछताछ कर रही थी। रिया चक्रवर्ती को दोबारा पूछताछ के लिए कब बुलाया जाता है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

टैग्स