ब्रेकिंग
UCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपील

पुलिस को चकमा देने के लिए रची अपनी मौत की कहानी, जब राज खुला तो..

बक्‍सर : बक्‍सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल यहां पुलिस ने एक ऐसे शातिर शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया, जिसने छह साल पहले थाने को ही फूंक दिया था और इस मामले म

पुलिस को चकमा देने के लिए रची अपनी मौत की कहानी, जब राज खुला तो..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

बक्‍सर : बक्‍सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल यहां पुलिस ने एक ऐसे शातिर शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया, जिसने छह साल पहले थाने को ही फूंक दिया था और इस मामले में सजा से बचने के लिए एक साल पहले ही खुद की मौत की अफवाह भी उड़ा दी थी. बता दें कि 2015 में बक्‍सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोलंबर पर एक ट्रक ने कई लोगों को रौंद डाला था. इसके बाद गुस्‍साई भीड़ ने पूरे इलाके में जमकर बवाल किया था और थाने को ही फूंक दिया था. वहीं इस घटना में थाने में मौजूद एक चौकीदार जिंदा जल गया था.  गिरफ्तार हुए शख्‍स पर इस वारदात में शामिल होने के साथ ही एक बोलेरो की चोरी करने का भी आरोप है.


थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में बेल पर जेल से बाहर निकलने के कुछ ही दिनों बाद गंगा पुल से रविरंजन के कूद कर आत्महत्या का मामला सामने आया था. तब पुलिस को पुल पर सिर्फ उसके चप्पल और मोबाइल आदि के साथ कपड़े बरामद हुए थे. मृतक रविरंजन के शव की तलाश के लिए गंगा में दो दिनों तक गोताखोर दूर-दूर तक तलाश करते रहे. शव नहीं मिलने के बाद परिवार द्वारा रविरंजन के आत्महत्या कर लेने की अफवाह उड़ाई गई थी. तब पुलिस भी उसे मृत समझकर शांत हो गई थी.


लेकिन इस बीच लगभग एक साल बाद उसके जिंदा होने की सूचना मिलते ही पुलिस के मुखबीरों को पता लगाने के लिए कहा गया था. उसके जिंदा होने की सूचना मिलते ही सभी हैरान रह गए. आखिरकार पुलिस ने मृत रविरंजन को जिंदा गिरफ्तार कर लिया.


टैग्स