ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बक्सर: पुलिस की मनमानी से भड़के लोगों ने मॉडल थाने का किया घेराव, हेलमेट चेकिंग के दौरान हुई थी युवक के साथ मारपीट

BUXAR : बक्सर पुलिस की मनमानी का नया मामला सामने आया है। बक्सर मॉडल थाने में तैनात पुलिसकर्मी के द्वारा एक युवक की पिटाई किए जाने के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने मॉडल थाने

बक्सर: पुलिस की मनमानी से भड़के लोगों ने मॉडल थाने का किया घेराव, हेलमेट चेकिंग के दौरान हुई थी युवक के साथ मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 BUXAR : बक्सर पुलिस की मनमानी का नया मामला सामने आया है। बक्सर मॉडल थाने में तैनात पुलिसकर्मी के द्वारा एक युवक की पिटाई किए जाने के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने मॉडल थाने के सामने प्रदर्शन किया है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि हेलमेट चेकिंग के दौरान मॉडल थाने में तैनात संजय नाम के पुलिसकर्मी ने एक युवक के साथ मारपीट की जब इसका वीडियो बनाया गया तो वीडियो बनाने वाले युवक के साथ भी बदसलूकी की गई।


इस दौरान सोशल मीडिया पर बक्सर मॉडल थाने के पुलिसकर्मी की तरफ से की गई बदसलूकी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने मॉडल थाने का घेराव कर दिया। काफी देर तक मॉडल थाने के सामने नारेबाजी करते रहे जिसके बाद मौके पर जिले के एसडीएम पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझाया बुझाया। एसडीएम ने इस बात का भरोसा दिया है कि दोषी पुलिसकर्मी के ऊपर 24 घंटे में कार्रवाई की जाएगी।


बक्सर पुलिस अधीक्षक ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है वहीं आरोपी पुलिसकर्मी को लेकर स्थानीय लोग इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन भी किया जाएगा। कुल मिलाकर सर्दी के इस मौसम में हेलमेट चेकिंग के दौरान मारपीट के बाद बक्सर मॉडल थाने के आसपास माहौल गर्म रहा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें