ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बदले की साजिश नाकाम, बक्सर में दुर्गेश उपाध्याय समेत 6 अपराधी गिरफ्तार

चंदन मिश्रा हत्याकांड के प्रतिशोध में शुरू हुए गैंगवार पर पुलिस की तत्परता ने ब्रेक लगाया दिया। चंदन मिश्रा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश रच रहे 6 अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार किया है.

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड के प्रतिशोध में अब गैंगवार की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी हैं। लेकिन बक्सर पुलिस की सतर्कता ने इस पर ब्रेक लगा दी गयी है। दरअसल जिले के औद्योगिक थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिसमे चंदन मिश्रा के काफी करीबी माने जानेवाले दुर्गेश उपाध्याय समेत छह बदमाशों को धर दबोचा  है। 


गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल और हथियार बनाने का जखीरे के साथ भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड का बदला लेने को लेकर योजना बनाई जा रही थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दलसागर गांव के दिनेश यादव के घर में हथियार के साथ कई अन्य लोग देखे जा रहे हैं। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी करते हुए कल 6 बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए तीन पिस्तौल कारतूस के साथ हथियार बनाने वाला जखीरा भी बरामद किया गया। पुलिस की सख्ती में दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड का बदला लेने को लेकर योजना बनाकर बनाई जा रही थी जिसमे जिले के मोस्टवांटेड अपराधी धीरज मिश्रा भी शामिल है। वही बक्सर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस  द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिनको अपराधियों ने टारगेट किया था उसकी जांच कर सुरक्षा दिया जाएगा।

बक्सर से सुमन्त सिंह की रिपोर्ट