ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

Bihar Crime: महादलित युवक की दबंगों ने की पिटाई, पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

पीड़ित कार्तिक मांझी ने बताया कि गांव के ही दामोदर ठाकुर के नाती राजीव ठाकुर ने भद्दी-भद्दी गालियां दी और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उसने SC/ST थाने में लिखित आवेदन दिया है।

BIHAR POLICE
दलित की पिटाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में महादलित की पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने SC/ST थाने में दबंगों के खिलाफ आवेदन दिया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। घटना 18 मार्च की रात करीब 11 बजे की है। घटना की तस्वीर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


बताया जाता है कि कार्तिक मांझी लगमा नहर के पास एक पेंट दुकान के पास ट्रक से पुट्टी की बोरियों को उतार रहा था। तभी वहीं के रहने वाले दामोदर ठाकुर का नाती राजीव ठाकुर गाली गलौज करने लगा। कार्तिक मांझी ने जब गाली देने से मना किया तब राजीव ठाकुर ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महादलित युवक इस पिटाई से बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया। 


पीड़ित कार्तिक मांझी ने आरोपी राजीव ठाकुर के खिलाफ एसएस एसटी थाने में आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि रात्रि करीब 11 से 12 के बीच ट्रक से पुट्टी उतारते समय राजीव ठाकुर एवं अन्य लोगों द्वारा लाठी डंडे से मेरे साथ बेवजह मारपीट और गाली गलौज किया गया। मारपीट के दौरान मै गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मेरा इलाज जमुई सदर अस्पताल में कराया गया। वही पीड़ित युवक द्वारा जमुई के SC ST थाना में आवेदन दिए जाने की बात कही गई है। घटना को लेकर SC/ST थाना प्रभारी से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने इस घटना के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता