ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

Patna Crime News: पटना में परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का कमरे से मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Patna Crime News: पटना के अशोक नगर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र वेणुगोपाल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मूल रूप से अरवल निवासी छात्र चार महीने से पटना में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के पॉश इलाके में एक छात्र का शव संदिग्ध हालत में कमरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्र पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। मृतक छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


दरअसल, पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित अशोकनगर रोड नंबर-8 बी में वेणुगोपाल नामक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मूल रूप से अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा गांव निवासी वेणुगोपाल चार माह पहले प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए पटना आया था और किराये के मकान में रह रहा था।


वेणुगोपाल पटना के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ता था। उसके पिता मनोज कुमार शर्मा किसान हैं। गुरुवार को पिता से उसकी बातचीत हुई थी, जिसमें सब कुछ सामान्य था। पिता के अनुसार, वेणुगोपाल तनाव में नहीं था और रोजाना नियमित रूप से पढ़ाई करता था। दोस्तों के साथ भी उसका कोई विवाद नहीं था।


शुक्रवार को दिनभर पिता ने कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दानापुर में रह रहे अपने भांजे को कंकड़बाग भेजा। जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर वेणुगोपाल का शव फंदे से लटका मिला, जिसे देखकर सभी स्तब्ध रह गए।


घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वेणुगोपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता