ब्रेकिंग
गांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौती

बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे 4 लड़कों का एक्सीडेंट, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

NAWADA : इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां जन्मदिन मनाने जा रहे 4 दोस्तों का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. हिसुआ-नवादा रोड पर यह घटना घटी है. हादसे में इनकी ग

बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे 4 लड़कों का एक्सीडेंट, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां जन्मदिन मनाने जा रहे 4 दोस्तों का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. हिसुआ-नवादा रोड पर यह घटना घटी है. हादसे में इनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. चारों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिसमें से एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है.


घटना हिसुआ-नवादा रोड पर बलियारी गाँव के समीप हुई है. दुर्घटना में चार युवक बुरी तरह जख्मी हो गए हैं . एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जाता है कि सीतामढी थाना क्षेत्र के बैजनाथ पुर गांव निवासी रजनीश कुमार, नरहट थाना क्षेत्र के भीम विगहा निवासी गुड्डू कुमार और हिसुआ तेली टोला निवासी प्रशांत  कुमार नवादा अपने मित्र के बेटा के जन्म दिन के अवसर पर नवादा जा रहे थे.


बताया जा रहा है कि जब विकास कुमार नवादा से हिसुआ लौट रहा था. घटना स्थल पर विकास का मोपेड और रजनीश की मोटर साईकिल के आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चारों बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना की सूचना पर हिसुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जख्मी युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती  कराया. चिकित्सकों के अनुसार प्रशांत की हालत नाजुक बनी हुई है.  प्रशांत की स्तिथि को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता