ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

बाइक एजेंसी के कर्मचारी से 7 लाख की लूट, दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

MOTIHARI: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण की है जहां बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक एजेंसी के कर्मी से दिनदहाड़

बाइक एजेंसी के कर्मचारी से 7 लाख की लूट, दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण की है जहां बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक एजेंसी के कर्मी से दिनदहाड़े 7 लाख लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लूटेरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुगौली बस स्टैंड के पास बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की सुबह लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने बाइक एजेन्सी के कर्मचारी से 7 लाख रुपया लूट लिए और मौके से फरार हो गये। 


बताया जाता है कि राजा ऑटोमोबाइल के मैनेजर तबरेज आलम और अब्दुल सलाम 7 लाख रुपए एक बैग में भरकर एजेंसी से निकले थे। जिसे सुगौली बस स्टैंड के पास स्थित उज्जीवन बैंक में जमा कराना था लेकिन बैंक में घुसने से पहले ही घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूट की घटना को अंजाम दे दिया। हथियार से लैंस अपराधियों ने रुपयों से भरे बैग को लूट लिया और मौके से फरार हो गये। जिस बैग को बदमाशों ने लूटा उसने सात लाख कैश के अलावे चेक बुक और एटीएम भी थे। 


लूट की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक एजेंसी के कर्मियों से घटना की जानकारी ली। इलाके में लगे सीसीटीवी में लुटेरों की तस्वीर कैद हो गयी है जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।