ब्रेकिंग
Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा

बिहार: युवक की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

MADHUBANI: मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के बिठौली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब एक युवक की अपराधियों ने हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटका दिया। जैसे ही ग्रामीणों की नजर प

बिहार: युवक की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के बिठौली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब एक युवक की अपराधियों ने  हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटका दिया। जैसे ही ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकटी लाश पर गई यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। 


घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद किया है। मृतक की पहचान रहिका गिद्ध टोला निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है। 


इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की हरेक बिन्दुओं की जांच में जुट गई है।