ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

बिहार: ज़मीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद 6 लोग घायल

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में जमीनी विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन द्वारा हर शनिवार को थाने में जनता दरबार का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके बावजूद ज़मीनी

बिहार: ज़मीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद 6 लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में जमीनी विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन द्वारा हर शनिवार को थाने में जनता दरबार का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके बावजूद ज़मीनी विवाद में मारपीट जैसी घटना लगातार घट रही है। 



मामला सदर थाना क्षेत्र के गोबरगढ़ा वार्ड नंबर 8 का है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ यहां डेढ़ बीघा ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के एक महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों ने सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में एडमिट कराया। 



घायलों में अरहुल देवी, रूपेश कुमार, बिपीन कुमार समेत अन्य शामिल हैं। घटना को लेकर पीड़ित ने दूसरे पक्ष के शंभू यादव, गजेंद्र यादव, घोघन यादव और दिलखुश यादव समेत 6 लोगों पर लाठी-डंडे, हरवे-हथियार से लैस होकर अचानक घर पर धावा बोलकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता