ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार: युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम-प्रसंग और जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

MOTIHARI: मोतिहारी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक 22 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन

बिहार: युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम-प्रसंग और जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक 22 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन में जुट गई है। युवक की हत्या क्यों की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव की है। 


मृतक की पहचान पकड़िया गांव के वार्ड संख्या सात निवासी उमेश राम के 22 वर्षीय मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मिट्ठू पेंटर का काम करता था। घर के लोग कहीं बाहर गए थे इसी बीच मिट्ठू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद दोनों ही एंगल से हत्या के मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों की तरफ से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।