ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार: युवक की पीट-पीटकर हत्या, तालाब से मिला बोरे में बंद शव

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में बांधकर तालाब में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह तालाब से युवक का शव मिलने के ब

बिहार: युवक की पीट-पीटकर हत्या, तालाब से मिला बोरे में बंद शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में बांधकर तालाब में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह तालाब से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव मझौलिया थाना क्षेत्र के बिरुआ-बथना के बीच स्थित डबरा सरेह के तालाब से बरामद हुआ है।


मृतक युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह जब गांव के लोग तालाब की तरफ गए थे तो उनकी नजर पानी में तैरते बोरे पर पड़ी। बोरे में युवक के शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस के मुताबिक युवक का शव बुरी तरह सड़ चुका है। जिससे यह लगता है कि शव यहां कई दिनों से पानी मे पड़ा हुआ था। इस संबंध मे मझौलिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि अभी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जिस हालत में शव मिला है, उससे हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता