ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

बिहार : वार्ड सचिव चुनाव में गड़बड़ी को लेकर मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ प्रखंड कार्यालय

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना बनमा ईटहरी प्रखंड के जमालनगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 की है। मारपीट का

बिहार : वार्ड सचिव चुनाव में गड़बड़ी को लेकर मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ प्रखंड कार्यालय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना बनमा ईटहरी प्रखंड के जमालनगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, सहरसा के बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में वार्ड सचिव चुनाव को लेकर हंगामा आम बात हो गई है। प्रखंड के विभिन्न इलाकों से वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव चुनाव में गड़बड़ी को लेकर हंगामा और मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। 


बताया जा रहा है कि जमालनगर पंचायत के वार्ड संख्या- 7 में वार्ड सचिव के चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत लेकर एक पक्ष के लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों पक्ष की ओर से जमकर लात-घूसे चले।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पूरे मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता