ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

बिहार : वर्चस्व की लड़ाई में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की गोली मारकर हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

DARBHANGA : खबर दरभंगा से है, जहां जमीनी विवाद को लेकर में कुख्यात अपराधी सर्वेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वेश अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सव

बिहार : वर्चस्व की लड़ाई में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की गोली मारकर हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA : खबर दरभंगा से है, जहां जमीनी विवाद को लेकर में कुख्यात अपराधी सर्वेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वेश अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के नवटोलिया में अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।


घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्वेश के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के पिता ने बताया कि अपराधियों ने जमीनी विवाद में सर्वेस की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक एक विवादित जमीन पर दो पक्षों के लोग कब्जा जमाना चाहते थे।


सर्वेश पासवान और संजय पोद्दार के बीच बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच कई बार जमीन को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके थे। शुक्रवार की रात सर्वेश बाइक पर अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने सर्वेश के सिर में दो गोलियां दाग दी और मौके से फरार हो गए। 


मृतक सर्वेश पासवान तिहरे हत्याकांड का आरोपी था और उसके खिलाफ कई थानों में हत्या, रंगदारी और लूट समेत दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे। वह कई मामलों में जेल भी जा चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। इधर, घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।