ब्रेकिंग
'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप

बिहार: थाने पहुंच किन्नरों ने किया जमकर बवाल, बड़े आंदोलन की दे दी चेतावनी, जानिए.. पूरा मामला

SAHARSA: सहरसा में रविवार को किन्नरों ने भारी हंगामा मचाया। अचानक किन्नरों का गुट सदर थाना पहुंचा और जमीन से जुड़े मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। नाराज किन्नरों का कहना था कि उन्ह

बिहार: थाने पहुंच किन्नरों ने किया जमकर बवाल, बड़े आंदोलन की दे दी चेतावनी, जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में रविवार को किन्नरों ने भारी हंगामा मचाया। अचानक किन्नरों का गुट सदर थाना पहुंचा और जमीन से जुड़े मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। नाराज किन्नरों का कहना था कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।


दरअसल, सहरसा में जमीन संबंधित मामलों को लेकर आये दिन हत्याएं हो रही हैं। कहीं भाई अपने भाई की जान का दुश्मन बन गया तो कहीं बेटा-बाप का दुश्मन बन जाता है। जमीन से जुड़े मामले को लेकर रविवार को किन्नरों का जत्था अचानक सदर थाना पहुंचा और नारेबाजी की हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।


पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के के झपरा टोला की है, जहां झपड़ा टोला के रहने वाले पवन शर्मा पर किन्नरों ने जमीन के नाम पर मोटी रकम लेने के बाद जमीन नहीं देने का आरोप लगाया है। किन्नरों ने पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। किन्नरों का कहना था कि अगर जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता