ब्रेकिंग
बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिहार : थाने में सोती रह गई पुलिस, कस्टडी से फरार हो गई महिला कैदी, शराब मामले में हुई थी गिरफ्तारी

NAWADA : खबर नवादा से है, जहां पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के कौआकोल थाना से रविवार को एक महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में महि

बिहार : थाने में सोती रह गई पुलिस, कस्टडी से फरार हो गई महिला कैदी, शराब मामले में हुई थी गिरफ्तारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : खबर नवादा से है, जहां पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के कौआकोल थाना से रविवार को एक महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया था। शनिवार को गिरफ्तारी के बावजूद न तो उसे जेल भेजा गया था और ना ही हाजत में बंद किया गया था। पुलिस अभिरक्षा से महिला कैदी के फरार होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


जमुई के खैरा थाना क्षेत्र स्थित दीपाकरहर निवासी राजेन्द्र राणा की पत्नी दयमंती देवी कौआकोल बाजार में दातुन बेचने का काम करती थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दयमंती देवी दातुन बेचने के नाम पर शराब का धंधा करती है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो लीटर देसी शराब भी पुलिस ने बरामद किया है।


गिरफ्तार महिला को पुलिस थाने लेकर आई, जहां उसे हाजत में बंद नहीं करके खुले में पुलिस की देखरेख में रखा गया। इसी बीच पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। रविवार की सुबह जब थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो महिला कैदी फरार हो चुकी थी। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। 


महिला कैदी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल सका है। बताते चलें कि शराब को लेकर सरकार की लगातार हो रही फजीहत के बाद पुलिस शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ काफी सख्त हो गई है। बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां भी हो रही हैं बावजूद इसके शराब पीने और बेचने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता