HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने 40 किलो से अधिक के चांदी के जेवरात को लूट लिया है।
बताया जाता है कि स्वर्ण व्यवसायी जब परिवार के साथ पटना से रोसड़ा जा रहे थे तभी बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान स्वर्ण व्यवसायी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के बाद अपराधियों ने कार में रखे चालीस लाख से अधिक चांदी के जेवरात को लूटकर मौके से फरार हो गये।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लूट की यह वारदात औद्योगिक थाना के पासवान चौक की है। घटना से स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।


