ब्रेकिंग
पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव

बिहार STF और पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा

SAHARSA: जिले में तेजी से बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को देखते हुए सहरसा पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में आ गई हैं। पुलिस ने कुख्यात अपराधियों की धर पकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी द

बिहार STF और पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: जिले में तेजी से बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को देखते हुए सहरसा पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में आ गई हैं। पुलिस ने कुख्यात अपराधियों की धर पकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी गुण सागर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र से शातिर को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ अपहरण, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं। गिरफ्त में आया शातिर लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।


बता दें कि पिछले दिनों महिषी थाना पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश शंभू यादव को उसके सहयोगी ललित यादव के साथ गिरफ्तार किया था। शंभू बीते 6 वर्षो से फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले सहरसा और दरभंगा के विभिन्न थाने में दर्ज थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता