ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार : SP ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग, लोगों में मचा हड़कप; जानिए क्या है पूरा मामला

BUXER : बिहार में अपराधियों का बोल-बाला है। अपराधी जब जहां चाहें, जिसे चाहे उसे अपनी चपेट में ले रहे हैं। राज्य में बढ़ती क्राइम ग्राफ ने पुलिस प्रसाशन की भी चिंता बढ़ा दी है। यही वज

बिहार : SP ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग, लोगों में मचा हड़कप; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXER : बिहार में अपराधियों का बोल-बाला है। अपराधी जब जहां चाहें, जिसे चाहे उसे अपनी चपेट में ले रहे हैं। राज्य में बढ़ती क्राइम ग्राफ ने पुलिस प्रसाशन की भी चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि पुलिस महकमे के तमाम बड़े अधिकारी लगातार बैठक पर बैठक कर इसे नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  एसपी ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है जिससे आस - पास के लोगों में हड़कप मचा हुआ है। 


,बक्सर में  जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय के महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित जमुना चौक के समीप बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। वहीं, जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन, गोली चलाने वाले अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाला युवक उत्तर प्रदेश निवासी है, जिसने किसी विवाद के दौरान गोली चलाई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक़, रात तकरीबन 11:30 बजे नगर थाना क्षेत्र के जमुना चौक के समीप गोली चली है। गोली एक व्यवसायी को धमकाने के मंसूबों  से चलाई गई है। शूटर अपने साथी के साथ यमुना चौक के पास पहले से पहुंचा हुआ था जहां उसने गोली चलाई और फिर आराम से निकल भागा। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर गोली चलाई गई है  वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर एसपी का ऑफिस है और इस लिहाजा वहां पूरी रात पुलिस कर्मियों का पहरा रहता है। इसके बावजूद अपराधी गिरफ्त में नहीं आ सका।


इधर, इस मामले में नगर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि जमुना चौक के समीप गोली चलाई गई है। एक राउंड फायरिंग हुई है। गोली चलाने वाला युवक उत्तर प्रदेश का निवासी है जिसने किसी आपसी विवाद में गोली चलाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।