ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

बिहार: शराब पीकर रोज हंगामा करता था पति, पत्नी ने पुलिस बुलाकर शराबी हसबैंड को पकड़वाया

JEHANABAD: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर इन दिनों हायतौबा मचा हुआ है। जहरीली शराब के कारण अबतक कई लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज

बिहार: शराब पीकर रोज हंगामा करता था पति, पत्नी ने पुलिस बुलाकर शराबी हसबैंड को पकड़वाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर इन दिनों हायतौबा मचा हुआ है। जहरीली शराब के कारण अबतक कई लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।शराब से हुई मौतों के बाद ऐसी महिलाएं खौफ के साए में जी रही हैं जिनके पति शराब पीते हैं। ऐसे में पत्नियां अपने पतियों पर विशेष नजर रख रही हैं और अब उन्हें यह बात मंजूर नहीं है कि उनका पति शराब का सेवन करें। जहानाबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने शराबी पति को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के कल्पा ओपी क्षेत्र के गोनसा गांव की है।


दरअसल, कल्पा ओपी क्षेत्र के गोनसा गांव निवासी मनु अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था। पति की इस करतूत को उसकी पत्नी आरती लंबे समय से बर्दास्त कर रही थी। इसी बीच छपरा में हुए शराबकांड ने आरती को डरा दिया। आरती को डर था कि जहरीली शराब से उसके पति की भी जान न चली जाए। सोमवार को मनु शराब पीकर घर पहुंचा था और हंगामा कर रहा था। जिसके बाद उसकी पत्नी आरती ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह दोबारा शराब पीने में सौ बार सोचेगा।


आरती ने डायल 112 पर फोन कर पति के शराब पीने की शिकायत पुलिस से कर दी। आरती की शिकायत पर पुलिस की टीम सोमवार की रात गांव पहुंची और मनु को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। रातभर थाने की हाजत में रहने के बाद मनु के होश ठिकाने आ गए। बाद में आरती ने जुर्माना देकर पति को थाने से छूड़ा लिया। शराबी पति को सबक सिखाने का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता