ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

बिहार : शराब की सूचना देने को लेकर जमकर हुई मारपीट, बाइक सवार 40 बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

BUXAR : खबर बक्सर से है, जहां शराब की सूचना देना एक परिवार को काफी महंगा पड़ गया। पुलिस को शराब की सूचना देने से नाराज अवैध कारोबारियों ने परिवार पर हमला बोल दिया और मारपीट कर कई ल

बिहार : शराब की सूचना देने को लेकर जमकर हुई मारपीट, बाइक सवार 40 बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR : खबर बक्सर से है, जहां शराब की सूचना देना एक परिवार को काफी महंगा पड़ गया। पुलिस को शराब की सूचना देने से नाराज अवैध कारोबारियों ने परिवार पर हमला बोल दिया और मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। घटना नावानगर थाना क्षेत्र के वासुदेवा ओपी के चकौड़ा गांव की है। यहां शराब बेचने की सूचना देने के शक में आरोपियों ने चौकीदार के बेटे की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


करीब 40 की संख्या में हथियारों से लैस लोगों को मारपीट करने के लिए बुलाया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जैसे ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से हमलावरों की चार बाइक को जब्त किया है वहीं मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है।


बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने हथियारों से लैस करीब 40 लोगों को बुलाया था। उन्हें शक था कि चौकीदार के बेटे ने शराब बेचने की सूचना पुलिस को दी है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।


एएसपी राज ने बताया कि पूरा मामला शराब की सूचना देने से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि चकौड़ा गांव निवासी चौकीदार के पुत्र को कुछ लोगों ने शराब बिक्री की गुप्त सूचना देने के संदेह में पीट दिया था। इस मामले में चौकीदार पुत्र के आवेदन पर कार्रवाई करते दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से करीब 40 हमलावरों को बुलाया गया था।