ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

बिहार : शादी को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहा था विवाद, छोटे भाई ने बेरहमी से कर दी बड़े भाई की हत्या

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र की है। चाकूबाजी के दौरान आरोपी ने 10 साल के भतीजे को भी चाक

बिहार : शादी को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहा था विवाद, छोटे भाई ने बेरहमी से कर दी बड़े भाई की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र की है। चाकूबाजी के दौरान आरोपी ने 10 साल के भतीजे को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इघर ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक शख्स की पहचान चकिया के मधुचाई गांव निवासी संजय राम के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक संजय राम 6 भाइयों में सबसे बड़ा था। शादी के बाद पांच भाई परिवार के साथ अलग रहते थे। संजय राम के सबसे छोटे भाई की शादी अभी नहीं हो सकी है।


मृतक संजय अपने छोटे भाई की शादी करना चाह रहा था, इसको लेकर लड़की वालों से कहीं बात भी चल रही थी। लेकिन संजय राम के छोटे भाई रमेश राम शादी के लिए तैयार नहीं था। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी रमेश राम ने बड़े भाई संजय राम को चाकू मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


पिता को बचाने आए संजय के बेटे को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।