ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

बिहार से यूपी में चोरी करने गया युवक घर में शराब की बोतल देख भूल गया अपना काम: गृहस्वामी से कहा-माफ कर दीजिये, बिहार से हूं

PATNA: नीतीश कुमार की शराबबंदी बिहार में भले ही जो कुछ भी करवा रही हो, उत्तर प्रदेश के एक कारोबारी का भला करा दिया। उसके घर से सारा माल चोरी होने वाला था, लेकिन शराब की एक बोतल ने

बिहार से यूपी में चोरी करने गया युवक घर में शराब की बोतल देख भूल गया अपना काम: गृहस्वामी से कहा-माफ कर दीजिये, बिहार से हूं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार की शराबबंदी बिहार में भले ही जो कुछ भी करवा रही हो, उत्तर प्रदेश के एक कारोबारी का भला करा दिया। उसके घर से सारा माल चोरी होने वाला था, लेकिन शराब की एक बोतल ने उसकी संपत्ति को बचा दिया. शराब की बोतल को देख उसके घर में घुसा चोर अपना काम ही भूल गया। 


दिलचस्प है ये वाकया

ये वाकया उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला गांव का है। इस गांव में कारोबारी चंदन गुप्ता का घर है। मंगलवार की रात चंदन गुप्ता के घर में चोर घुस गया। घर में रखा माल समेट ही रहा था कि उसकी नजर शराब की बोतल पर पड़ गयी। शराब की बोतल देखते ही चोर अपना काम भूल गया। उसने वहीं शराब पीनी शुरू कर दी। चोर ने इतनी ज्यादा शराब पी ली कि वह वहीं बेसुध होकर सो गया।


सुबह होने के बाद घर के लोग जागे तो अपने घर में एक अनजान व्यक्ति को बेसुध पड़ा पाया. घर के लोग हैरान रह गये. उन्होंने तत्काल बांसडीह थाना पुलिस को इसकी खबर दी. पुलिस वहां पहुंची लेकिन नशे में बेसुध होकर पड़े व्यक्ति को होश में लाने के लिए काफी कोशिश करनी पड़ी. उसके सामने खाली पड़ी बोतल बता रही थी कि वह पूरा बोतल ही पी गया था. पुलिस ने काफी मशक्कत कर उसे होश में लाया।


पुलिस से कहा-माफ कर दो, बिहार से हूं

चोरी करने आया युवक जब होश में आया तो पूरा वाकया सामने आया. उसने पुलिस से कहा कि उसे माफ कर दे. युवक ने बताया कि वह बिहार से आय़ा है. काफी दिनों से शराब पीने को नहीं मिली थी. घर में शराब की बोतल देखी तो खुद को रोक नहीं पाया औऱ वहीं बैठकर पीने लगा. वह इतना बेसब्र था कि उसे ये भी समझ में नहीं आय़ा कि वह बोतल को कहीं और ले जाकर पी ले. वह पूरी बोतल गटक गया और फिर बेसुध होकर वहीं लुढ़क गया। 


पकड़े गये चोर की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के कितापुर जगदीशपुर निवासी दीपक साह के रूप में हुई है. जिस घर में वह चोरी करने घुसा था उसके मालिक चंदन गुप्ता ने बताया कि घर का सामान तो बिखरा था लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ है. चोर ने सिर्फ शराब की एक बोतल को खाली किया है. बांसडीहरोड थाने के इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवक पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे जेल भेजा जा रहा है।