ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावित

बिहार से बड़ी खबर: आपसी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली, दो की मौत

MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पानी गिराने के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों को गोली लगी है। पांच में से एक शख्स की मौके पर ही मौत

बिहार से बड़ी खबर: आपसी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली, दो की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पानी गिराने के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों को गोली लगी है। पांच में से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदई रतौली गांव की है।


बताया जा रहा है कि सुदई रतौली गांव में दो पक्षों के लोगों के बीच पानी बहने को लेकर सोमवार को हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की भी मौत हो गई है। दोनों मृतक मां-बेटा हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। गांव में कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।