ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: आर्म्स स्मगलर सस्पेंड ASI सरोज सिंह के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, STF ने बनाई कई टीमें

Bihar Crime News: बिहार पुलिस के निलंबित एएसआई सरोज सिंह के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार मिले थे. इस मामले में एसटीएफ ने जांच तेज करते हुए कई विशेष टीमें गठित की हैं, जो छापेमारी कर रही हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार पुलिस के निलंबित एएसआई सरोज सिंह पर कार्रवाई और बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद एसटीएफ ने मामले की जांच को और तेज कर दिया है। एसटीएफ ने अब कई विशेष टीमें गठित की हैं, जो बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ झारखंड और दिल्ली में भी छापेमारी कर रही हैं।


सूत्रों के अनुसार, सरोज सिंह के गैंग से जुड़े कुछ मददगारों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गिरोह और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। अब तक की पूछताछ में सरोज सिंह ने न सिर्फ अवैध हथियारों के कारोबार, बल्कि सेना में भर्ती से जुड़ी अनियमित गतिविधियों में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। इसके बाद से पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।


सरोज सिंह के साथ गिरफ्तार अन्य आरोपियों परशुराम सिंह, मुन्ना यादव, विश्वजीत सिंह और निशांत कुमार राय से भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जांच के दौरान बिहार और अन्य राज्यों में सरोज सिंह की कई बेनामी संपत्तियों के प्रमाण मिले हैं। ये संपत्तियां पटना के सगुना मोड़ स्थित किराये के मकान, रूपसपुर स्थित एक निजी रियल एस्टेट ऑफिस, और उनके समस्तीपुर आवास पर हुई छापेमारी में सामने आई हैं।


इससे पहले की कार्रवाई में पुलिस ने सरोज सिंह के ठिकानों से AK-47 और इंसास राइफल समेत बड़ी संख्या में अवैध हथियार, गोलियां, 3.40 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की जमीन के दस्तावेज बरामद किए थे। एसटीएफ इस पूरी जांच को बेहद गोपनीय तरीके से आगे बढ़ा रही है और सरोज सिंह के नेटवर्क को पूरी तरह बेनकाब करने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता