ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

बिहार: शराब नहीं पीने की शपथ लेने के बाद उप मुखिया कर रहा था शराब पार्टी, पुलिस ने दबोचा

JAMUI: जमुई के नवनिर्वाचित उप मुखिया उपेंद्र यादव को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। उप मुखिया ने शराब नहीं पीने की शपथ ली थी। लेकिन खैरा पुलिस ने रायपुरा पंचायत के

बिहार: शराब नहीं पीने की शपथ लेने के बाद उप मुखिया कर रहा था शराब पार्टी, पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के नवनिर्वाचित उप मुखिया उपेंद्र यादव को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। उप मुखिया ने शराब नहीं पीने की शपथ ली थी। लेकिन खैरा पुलिस ने रायपुरा पंचायत के उप मुखिया उपेंद्र यादव को शराब पीते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे और कड़ाई से लागू करने में पुलिस जुटी हुई है। शराब नहीं पीने की शपथ भी लोगों को दिलाई गयी थी जमुई के नवनिर्वाचित उप मुखिया उपेंद्र यादव को भी शपथ दिलायी गयी थी। 


उपेंद्र यादव ने शपथ लिया था कि वो शराब ना कभी पीयेंगे और ना ही किसी को पीने देंगे। लेकिन तभी पुलिस को यह सूचना मिली कि भौड़ गांव में शराब की पार्टी चल रही है। फिर क्या था आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी जहां शराब पी रहे रायपुरा पंचायत के उप मुखिया उपेंद्र यादव को रंगेहाथों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद उपेंद्र यादव को जेल भेजा गया। 


थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उपमुखिया उपेंद्र यादव को शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की बात सामने आने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।