ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बिहार: शराब की छापेमारी के लिए पुलिस बनकर आए थे अपराधी, 4 घरों को बनाया निशाना, लूटपाट के दौरान बकरी भी साथ ले गये

SARAN: बिहार में शराबबंदी है इसे और कड़ाई से लागू कराया जा रहा है। शराब की सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी कर रही है। सारण में शराब की तलाशी के लिए कुछ बदमाश पुलिस बन गये। शराब की तल

बिहार: शराब की छापेमारी के लिए पुलिस बनकर आए थे अपराधी, 4 घरों को बनाया निशाना, लूटपाट के दौरान बकरी भी साथ ले गये
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SARAN: बिहार में शराबबंदी है इसे और कड़ाई से लागू कराया जा रहा है। शराब की सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी कर रही है। सारण में शराब की तलाशी के लिए कुछ बदमाश पुलिस बन गये। शराब की तलाशी लेने की बात कह चार घरों में बदमाश जबरन घुस गये। खुद को पुलिस बता बदमाशों ने गहने और कैश लूट लिए यही नहीं खूंटे में बंधे बकरी को भी अपने साथ ले गये। साथ ही महिलाओं के नाक-कान से गहने भी छीनकर अपने साथ ले गये। पुलिस की वेश में सभी बदमाश सूमो गाड़ी से आए थे लोगों को भी लगा कि पुलिस आई है। लेकिन कुछ देर बाद पता चला सभी नकली पुलिस थे जो पुलिस की वेश में लूटपाट करने आए थे। 


बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘स्पेशल 26’ आपने देखी होगी। फिल्म में यह दिखाया गया कि कैसे नकली अधिकारी बनकर बदमाश लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। 'स्पेशल 26' फिल्म की तर्ज पर बिहार के लखीसराय में सोमवार को लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। फर्जी आईटी अधिकारी बनकर अपराधियों ने बालू ठेकेदार को करीब 35 लाख रुपये का चूना लगाया था। आज मंगलवार को एक बार फिर कुछ बदमाश नकली पुलिस बनकर चार घरों में लूटपाट की। लखीसराय में जहां इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर बदमाश आए थे वही सारण के मढौरा में बदमाश नकली पुलिस बनकर आए और आराम से लूटपाट कर फरार हो गये। आश्चर्य की बात यह है कि गहने और कैश के साथ-साथ बदमाश बकरी भी साथ ले गये। 


आमलोगों में पुलिस का भय है और उसी भय के शिकार लोग हो रहे हैं। लेकिन अपराधियों में पुलिस का खौफ मानों खत्म हो गया है। इसी का नतीजा है कि वे अब पुलिस की वेश में डाका डालने निकल रहे हैं। यह पूरा मामला सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चनना गांव का है। जहां देर रात नकली पुलिस बनकर आधा दर्जन अपराधी सूमो गाड़ी से आए और एक-एक कर चार घरों में घुस गये। जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। 


शराब की चेकिंग की बात कह सभी घरों में घुस गये। घर के सदस्यों ने जब इसका विरोध किया तब बदमाश पुलिस का रौब दिखाने लगे। हथियार के बल पर बदमाशों ने आभूषण और नकद लूट लिये। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस दौरान बदमाशों ने बकरी को भी नहीं छोड़ा। बदमाश बकरी भी सूमों में रखकर अपने साथ ले गये। ग्रामीणों ने भी बताया कि वे अपराधियों को पुलिस समझ रहे थे। अपराधी हथियार से लैस थे और लकड़ी का विकेट हाथ में लिए हुए थे। 


इस दौरान अपराधियों ने कहा कि वे सभी पुलिस हैं और शराब की तलाशी लेने पहुंचे हैं। जिसके बाद घर में घुस गये और शराब की जांच की बात कह लूटपाट करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की वेश में आए लुटेरों ने किसी को नहीं छोड़ा महिलाओं के नाक-कान से भी गहने छीन लिए और घर में रखे बकरी को भी लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। इस घटना से पुलिस भी हैरान हैं और मामले की जांच की बात कह रहे हैं। वही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।