ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

बिहार : सहरसा में बेखौफ अपराधी कारोबारियों को बना रहे निशाना, हत्या के विरोध में लोगों ने बाजार को किया बंद

SAHARSA : सहरसा में लगातार हो रही हत्या की वारदातों के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने रविवार को हुए कारोबारी बबलू साह की हत्या के विरोध में

बिहार : सहरसा में बेखौफ अपराधी कारोबारियों को बना रहे निशाना, हत्या के विरोध में लोगों ने बाजार को किया बंद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA : सहरसा में लगातार हो रही हत्या की वारदातों के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने रविवार को हुए कारोबारी बबलू साह की हत्या के विरोध में बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार को बंद कर दिया है और सड़क को जाम कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 


हाल के दिनों में बरियाही बाजार में दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही हत्याओं से इलाके के लोग खौफ के साए में जी रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरियाही बाजार में छोटे-छोटे व्यवसायी किसी प्रकार अपनी दुकान चलाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अपराधी लगातार तांडव मचाए हुए हैं। 


एक हफ्ते पहले भी अपराधियों ने दुकान में घुसकर प्रह्लाद गुप्ता को गोली मारकर हत्या कर दिया था। वहीं रविवार को अपनी बेटी की शादी तय करने के लिए जा रहे कारोबारी बबलू साह की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों का कहना था कि सहरसा में कानून नाम का कोई चीज नहीं रह गया है। निरंकुश हो चुके अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। स्थानीय लोगों ने सरकार से बरियाही में पुलिस चौकी बनाने के साथ अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


दरअसल, रविवार को अपराधियों ने बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे कारोबारी बबलू साह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। बेटी की शादी के सिलसिले में बबलू साह घर से नवहट्टा के लिए बाइक से निकले थे। उनके बहनोई कृष्णनंदन साह भी उनके साथ थे। जैसे ही दोनों बसदेवा के पास पहुंचे वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर गोली चला दी थी। गोली बबलू साव के सिर में जा लगी थी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता