ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पिकअप चालक से 9 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर युवक को गोली मार दी गई। घायल चालक को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधियों ने एक पिकअप चालक से हथियार के बल पर करीब 9 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। 


घायल पिकअप चालक को आनन फानन में इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के पस्तपार बाजार के पास की है। पीड़ित पिकअप चालक का नाम प्रदीप कुमार उर्फ दीपक मेहता है। बताया जाता है। पिकअप चालक मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से रुपया लेकर किराना का सामान खरीदने सहरसा आ रहा था। 


इसी दौरान पस्तपार बाजार के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक करके पिकअप को रुकवाया और लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों ने पिकअप चालक से करीब 9 लाख रुपये और मोबाईल फोन लूट लिए वहीं विरोध करने पर अपराधियों ने पिकअप चालक को गोली मार मौके से फरार हो गए। गोली पिकअप चालक के बाजू में लगी है। 


उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी हिमांशु दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पिकअप चालक से रुपये की लूटपाट हुई है। अपराधियों द्वारा पिकअप चालक को गोली भी मारी गई है, फिलहाल वो खतरे से बाहर है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता