ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार: रिटायर्ड आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या, रास्ते के विवाद में चली गई जान

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सेना के रिटायर्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। सेना का रिटार्यड जवान शौच जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान बगीचे में प

बिहार: रिटायर्ड आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या, रास्ते के विवाद में चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सेना के रिटायर्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। सेना का रिटार्यड जवान शौच जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान बगीचे में पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर की है।


मृतक रिटायर्ड आर्मी जवान की पहचान 51 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है, जो साल 2019 में कैप्टन के पद रिटायर्ड करने के बाद मुंगेर के शंकरपुर में अपने परिवार के साथ खेतीबारी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक शख्स से उनका रास्ते का विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जब संजय कुमार अपने घर का पीछे वाला गेट खोल आम के बगीचा के तरफ शौच करने जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो संजय कुमार को मृत पाया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने रिटायर्ड सेना के जवान का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें