ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार : रास्ते के विवाद को लेकर बदमाशों ने मां-बेटे को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में सनसनी

JEHANABAD : जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने मां-बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन दोनों को स्थानीय अस्पताल में ले ग

बिहार : रास्ते के विवाद को लेकर बदमाशों ने मां-बेटे को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने मां-बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन दोनों को स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएनसीएच रेफर कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़ंकप मच गया है। घटना ओकरी ओपी इलाके के गढ़ जलालपुर गांव की है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। गुरुवार को एक बार फिर दोनों गोतिया के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मां-बेटे को गोली मार दी।


गोलीबारी की इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस की एक टीम गांव में कैंप कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच वर्षों से रास्ते को लेकर विवाद चल  रहा था और इनके बीच लड़ाई-झगड़ा होते रहता था लेकिन आज नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई। पुलिस ने जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।


बता दें कि जहानाबाद में बेखौफ बदमाश लगातार हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे जिले के लोगों में दहशत का माहौल है। दो दिन पूर्व भी अपराधियों ने शहर के बड़े होटल कारोबारी अभिराम शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज बदमाशों ने मां-बेटे को गोली मारकर सनसनी फैला दी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता