ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बिहार : प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या, घर में बेड के नीचे दफनाया शव

PURNIA : पूर्णिया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक प्रेमिका ने अपने ही हाथों अपने प्रेमी की हत्या कर दी है. हत्या कर उसने शव को पलंग के नीचे दफना दिया. मिली जानकारी

बिहार : प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या, घर में बेड के नीचे दफनाया शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNIA : पूर्णिया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक प्रेमिका ने अपने ही हाथों अपने प्रेमी की हत्या कर दी है. हत्या कर उसने शव को पलंग के नीचे दफना दिया. मिली जानकारी के मुताबिक भूमि विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं पुलिस ने प्रेमी का शव बरामद कर लिया है. मृतक की पहचान लैंड ब्रोकर संपत पासवान के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि वह एक हफ्ते पहले लापता हो गए थे.


परिजनों ने संपत के अपहरण की आशंका जताई थी. अब प्रेमिका के बेड के नीचे से उनका शव बरामद हुआ है. इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध और जमीन विवाद में प्रेमिका ने संपत की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने शव को अपने ही घर के बेड के नीचे गाड़ दिया था. परिजनों ने एक हफ्ते पहले संपत के गायब होने की सूचना सदर थाना में दी थी.


आपको बता दें कि संपत के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी. मोबाइल सीडीआर के आधार पर प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि जमीन के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान प्रेमिका ने घर में मौजूद चाकू से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद साथियों के साथ मिलकर उसके शव को बेड के नीचे दफना दिया.


टैग्स